लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी स्टूडेंट सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद छात्रों ने कही ये बात

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र की हत्या ने छात्रों में आक्रोश बढ़ा दिया है. वे प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं. विवाद पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में एक छात्र की हत्या ने पूरे कॉलेज और आसपास के इलाके में तनाव को जन्म दिया है. घटना के अनुसार बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई. आरोप एक साथी छात्र मंजीत पर है, जो पहले से कई मामलों में शामिल रहा है. यह हत्या परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान हुई, जब छात्र प्रैक्टिकल सबमिट कर रहे थे. कैंपस में सुरक्षा के तमाम इंतजाम होने के बावजूद यह घटना घटी.