लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur Nazia Ilahi FIR Demand: सहारनपुर में नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा. शिकायतकर्ताओं ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन
social share
google news

Saharanpur News: जनपद के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र सौंपकर नाज़िया इलाही ख़ान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नाज़िया इलाही ख़ान ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.