UPTak Baithak Logo

सहारनपुर की गंगोह सीट पर क्या BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक या सपा-कांग्रेस गठबंधन बिगाड़ेगा खेल?

UP Kiska: सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. भाजपा हैट्रिक की तैयारी में है, जबकि सपा वापसी का दावा कर रही है. जानिए जातीय समीकरण, पिछले चुनाव नतीजे और जीत-हार का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Saharanpur Gangoh seat 2027: सहारनपुर की सात विधानसभा सीटों में गंगोह विधानसभा को सबसे अहम और राजनीतिक रूप से बेहद प्रभावशाली सीट माना जाता है. पहले नकुड़ विधानसभा का हिस्सा रही यह सीट परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई और तब से लेकर आज तक यहां का चुनाव हमेशा जातीय ध्रुवीकरण और कड़े मुकाबले के लिए जाना जाता है. साल 2027 के महामुकाबले को लेकर अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि क्या भाजपा इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा पाएगी, या फिर समाजवादी पार्टी दमदार वापसी करेगी? वहीं कांग्रेस की जमीन यहां किस तरह तैयार हो रही है, इसे स्थानीय पत्रकारों और सियासी आंकड़ों के जरिए समझना बेहद जरूरी है.