Saharanpur News: सहारनपुर में बेसमेंट में चल रहा अस्पताल, फायर सेफ्टी और पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
Saharanpur Fire Safety News: सहारनपुर में बेसमेंट में संचालित एक अस्पताल को लेकर फायर सेफ्टी और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में बेसमेंट में चल रहा अस्पताल, फायर सेफ्टी और पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
Saharanpur News: ज़िले में बेसमेंट में संचालित अस्पतालों पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं. लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद सहारनपुर में कई ऐसे अस्पताल अब भी संचालित हैं, जहां बेसमेंट का उपयोग मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा है.