लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather: अमेठी में 40 डिग्री तापमान के बीच उमस ने किया बेहाल, अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव और हल्की बारिश की संभावना

Amethi Weather News: अमेठी में 40 डिग्री तापमान और बढ़ी नमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव और हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार कम बताए हैं.

ADVERTISEMENT

अमेठी में 40 डिग्री तापमान के बीच उमस ने किया बेहाल, अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव और हल्की बारिश की संभावना
अमेठी में 40 डिग्री तापमान के बीच उमस ने किया बेहाल, अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव और हल्की बारिश की संभावना
social share
google news

Amethi Weather: शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली. वातावरण में बढ़ी नमी और तेज धूप के कारण जिलेभर में उमस का प्रकोप बढ़ गया. बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा. बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.