लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने दिया इस्तीफा... अखिलेश यादव ने कसा यह तंज

ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.

social share
google news

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा तंज कसा है और नीट पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर में नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.