Chandauli News: चंदौली में मुहर्रम के ताजिया जुलूस में पुरानी रंजिश का खूनी संघर्ष, तलवारबाजी और मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल
Chandauli Muharram Clash: चंदौली के पखनपुर गांव में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई. तलवारबाजी और मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

चंदौली में मुहर्रम के ताजिया जुलूस में पुरानी रंजिश का खूनी संघर्ष, तलवारबाजी और मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल
Chandauli News: देर रात्रि शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. जुलूस के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई. दोनों पक्ष एक ही समुदाय से बताए जा रहे हैं. घटना में तलवारबाजी और मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.