लेटेस्ट न्यूज़

बैंक की 'जालसाजी' और धमकी ने ली बुजुर्ग की जान, विश्वनाथगंज में शव रख चक्काजाम

रायबरेली में बैंक कर्मियों पर जालसाजी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरे मजरे झरहा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। बैंक कर्मचारियों पर जालसाजी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर स्थित विश्वनाथगंज में शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बीच सड़क पर शव रखे होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।