लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश... 21 मार्च को यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट. 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के आसमान पर काले बादलों का डेरा अभी हटने वाला नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी दबाव के चलते सूबे के कई हिस्सों में 'वेदर इमरजेंसी' जैसे हालात बन रहे हैं. शनिवार, 21 मार्च को पूर्वी और तराई बेल्ट के जिलों में कुदरत का दोहरा प्रहार देखने को मिलेगा, जहां एक तरफ भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं दूसरी ओर आधे तूफान की गति से चलने वाली हवाएं जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं.