लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा जा रहे यात्री की कटी थी जेब, मेरठ पुलिस ने नई तकनीक 'यक्ष' से 4 जालसाजों को ऐसे दबोच लिया

ADVERTISEMENT

मेरठ पुलिस ने यक्ष एप की मदद से जेब कटरी के मामले को डिजिटल जांच से सुलझाया. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह तकनीक अपराध नियंत्रण में नई क्रांति साबित हो रही है.

social share
google news

मेरठ पुलिस ने नई तकनीक से अपराधियों की पहचान में सफलता हासिल की है. मेरठ पुलिस ने यक्ष एप की मदद से एक जटिल जेब कटरी के मामले को हल किया. 11 मार्च को मथुरा जाने वाले एक व्यक्ति की बस में भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अपराधियों ने उसकी जेब काट ली. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को यक्ष एप के जरिए विश्लेषण किया और संदिग्धों का पता लगाया. इसके बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस तकनीक ने पुलिसिंग में नई क्रांति लाई है.