लखनऊ के एक गेमिंग जोन में लगी भीषण आग! जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग... कई लोगों की मौत!
ADVERTISEMENT
Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार यह आग इमारत के भूतल पर बने पेट स्टोर के ठीक ऊपर बने एक गेमिंग जोन में लगी है.
Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार यह आग इमारत के भूतल पर बने पेट स्टोर के ठीक ऊपर बने एक गेमिंग जोन में लगी है. आग इतनी भयावह थी कि जान बचाने के लिए कई लोग इमारत से नीचे कूदते नजर आए. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के सख्त निर्देश दिए हैं. मौके पर जिलाधिकारी (DM) खुद हालात का जायजा ले रहे हैं और 14 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं.