लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी! छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे को जान से मारा... पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी है.

social share
google news

Gorakhpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को पूरी तरह से तार-तार कर दिया है. यहां के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है.