लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी को पीटकर घर से निकाला, ससुर और साले पर चलाईं गोलियां... रामपुर में रिश्तों का खूनी खेल!

ADVERTISEMENT

Rampur Firing: रामपुर में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पत्नी को मायके से वापस ससुराल न भेजने से नाराज जीजा ने ससुर की दुकान में थार घुसा दी और पुलिस की मौजूदगी में अपने साले पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

social share
Google CTA

Rampur Firing: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले स्थित स्वार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया है. दरअसल आरोपी जो पीड़ित का रिश्ते में जीजा लगता है, उसने तीन महीने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद मायके पक्ष ने अपनी बेटी को ससुराल भेजने से मना कर दिया था. जिससे नाराज पति ने अपने ससुर की दुकान में थार गाड़ी घुसा दी और अपने ही साले जीशान अली पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन बेखौफ आरोपी ने पहले महिला कांस्टेबल को धक्का दिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे साले के पैर में गोली लग गई. घायल साले को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस पूरी वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है.