लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Varanasi: वाराणसी में सभी आठ सीटों पर कैसी है बीजेपी की स्थिति, पत्रकारों ने बता दिया

वाराणसी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सामने स्थानीय विधायकों की नाराजगी और टिकट बदलाव की चुनौती है. सपा नए सामाजिक समीकरणों के साथ सेंध लगाने की तैयारी में है. जमीनी मुद्दे और पीएम मोदी का प्रभाव चुनावी दिशा तय करेंगे.

ADVERTISEMENT

Mood Kya hai Varanasi
Mood Kya hai Varanasi
social share
Google CTA

Mood kya hai Varanasi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो चुकी है. इसी सिलसिले में यूपी Tak के खास कार्यक्रम 'मूड क्या है' में वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों के सियासी मिजाज पर वरिष्ठ पत्रकारों के साथ सीधी चर्चा हुई. वाराणसी पिछले दो चुनावों (2017 और 2022) से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला रहा है और यहां क्लीन स्वीप जैसी स्थिति रही है. हालांकि 2027 के महामुकाबले से पहले स्थानीय विधायकों के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं में नाराजगी, सपा का नया सोशल इंजीनियरिंग प्रयोग और जमीनी मुद्दों बनाम पॉलिटिकल नैरेटिव को लेकर नई बहस छिड़ गई है.