लेटेस्ट न्यूज़

'किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं...' ‘जनता दर्शन में आए फरियादों से एक-एक कर मिले सीएम योगी और दिया ये आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ कर प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं. मथुरा से आए एक बुजुर्ग की चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत पर सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को खुद मौके पर जाकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Janta Darshan
CM Yogi Janta Darshan
social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हर फरियादी से एक-एक कर मुलाकात की. उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. वहीं अतिक्रमण की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त हुए और तत्काल इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया.