Barabanki News: चौकाघाट में 76 करोड़ का ओवरब्रिज निर्माण कार्य रफ्तार पर, जल्द मिलेगा जाम से निजात
Barabanki overbridge News: करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा चौकाघाट ओवरब्रिज अब तेजी से आकार ले रहा है. पिलर निर्माण पूरा होने के बाद बीम तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. एक किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

चौकाघाट में 76 करोड़ का ओवरब्रिज निर्माण कार्य रफ्तार पर, जल्द मिलेगा जाम से निजात
Barabanki overbridge News: जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र स्थित चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास गणेशपुर सड़क मार्ग पर बनने वाले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पिलर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. अब ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में बीम तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है.