लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर कथित चढ़ावा विवाद में SBI की बड़ी अनदेखी? नकदी गिनने का काम निजी एजेंसी को सौंपा... SIT जांच में खुली लापरवाही की परतें!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जानकारी के अनुसार जांच में यह पाया गया है कि राम मंदिर में दान के पैसों की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है.

social share
google news

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जानकारी के अनुसार जांच में यह बताया गया है कि राम मंदिर में दान के पैसों की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती गई है. दान पेटी को मंदिर परिसर से उठाकर ट्रस्ट के कमरे तक ले जाने और वहां से नोटों को गिनकर बैंक में जमा करने तक सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई है. इस पूरे मामले में सबसे बड़ी लापरवाही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के स्तर पर देखने को मिली है, जिसे ट्रस्ट की रकम से जुड़े बैंकिंग कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.