लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग मामले में भड़की सपा, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

SP Protest Raebareli: रायबरेली में अखिलेश यादव की तस्वीर वाली विवादित होर्डिंग्स को लेकर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए पुलिस से एफआईआर और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, सपा नेताओं ने इस पूरे प्रकरण के लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग मामले में भड़की सपा, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग
रायबरेली में अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग मामले में भड़की सपा, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग
social share
google news

SP Protest Raebareli: शहर के प्रमुख चौराहों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर लगी विवादित होर्डिंग्स लगाए जाने का मामला गरमा गया है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की. सपाईयों ने एसपी को लिखित तहरीर सौंपकर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.