Ballia News: बलिया में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की उम्र से बहनोई कर रहा था शोषण, गर्भवती होने पर 8 बार करवाया गर्भपात
Ballia Crime News: यह मामला सिर्फ एक महिला के साथ हुए कथित अत्याचार की कहानी नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा, यौन शोषण की पहचान और समय पर शिकायत की अहमियत को भी उजागर करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में चुप्पी नहीं, बल्कि जागरूकता, कानूनी मदद और सामाजिक समर्थन सबसे बड़ा हथियार है.
ADVERTISEMENT

बलिया में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की उम्र से बहनोई कर रहा था शोषण, गर्भवती होने पर 8 बार करवाया गर्भपात
Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. उभांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बहनोई पर पिछले 15 सालों से यौन शोषण, मारपीट और अमानवीय अत्याचार करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी आपबीती सुनाई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.