कौन हैं सोमेश आनंद? राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने का है आरोप... UP Tak पर दी यह सफाई
ADVERTISEMENT
Somesh Anand: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे सोमेश आनंद ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. UP Tak से बातचीत में उन्होंने करोड़ों रुपये की हेराफेरी, फरारी और गोपाल राव के रिश्तेदार होने के दावों को खारिज कर दिया है.
Somesh Anand : राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी (SIT) की जांच के बीच एक नए किरदार की एंट्री हो गई है. इनका नाम सोमेश आनंद (Somesh Anand) है. सोशल मीडिया पर सोमेश को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. आरोप हैं कि यह शख्स बोरी भर-भर कर करोड़ों रुपये अपने घर पहुंचाता था और लगातार फरार चल रहा है. इतना ही नहीं, सोमेश को राम मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक गोपाल राव का बेहद करीबी और भतीजा तक बताया जा रहा है. इन तमाम दावों पर पहली बार सोमेश आनंद ने 'यूपी तक' से खास बातचीत करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है और कई बड़े खुलासे किए हैं.