'ब्राह्मण, साधु और भगवान का हक खाना अपराध...', राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर भड़के महंत धर्मदास महाराज
ADVERTISEMENT
Mahant Dharamdas Statement: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर साधु-संतो में भी भारी नाराजगी दिख रही है. हनुमानगढ़ी के महंत और राम जन्मभूमि के मुख्य पक्षकारों में से एक रहे महंत धर्मदास महाराज ने इस कथित घोटाले पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
Mahant Dharamdas Statement: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर साधु-संतो में भी भारी नाराजगी दिख रही है. हनुमानगढ़ी के महंत और राम जन्मभूमि के मुख्य पक्षकारों में से एक रहे महंत धर्मदास महाराज ने इस कथित घोटाले पर गहरा दुख व्यक्त किया है और राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव की मांग करते हुए महासचिव चंपत राय पर सीधा हमला बोला है. फिलहाल एसआईटी (SIT) ने इस पूरे मामले में अपनी 140 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा.