4 बुलडोजर आए और गिरा दी गई बिल्डिंग... सीतापुर में सपा कार्यालय को किया गया ध्वस्त, क्यों हुआ ये एक्शन?
Sitapur Bulldozer Action On Samajwadi Party Office: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने टाउन हॉल स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए पूरे भवन को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन का कहना है कि यह भवन नजूल भूमि पर बना हुआ था.
ADVERTISEMENT

Bulldozer Action On Sitapur Samajwadi Party Office (Photo: AI Generated)
Sitapur Bulldozer Action News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने टाउन हॉल स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए पूरे भवन को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन का कहना है कि यह भवन नजूल भूमि पर बना हुआ था. नजूल भूमि का मतलब वह सरकारी जमीन जिसका स्वामित्व सरकार के पास होता है. बता दें कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन ने कब्जा छोड़ने का नोटिस जारी किया था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दो दिन पहले ही कार्यालय को खाली कर दिया था. इसके बाद डीएम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.