लेटेस्ट न्यूज़

हाथ में सिगरेट और बगल में शराब की बोतल... ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर लेट गई नशे में धुत लड़की, खूब मचा बवाल!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती नशे की हालत में बीच सड़क पर लेटी हुई है और उसके पास शराब की बोतल व सिगरेट देखी जा सकती है. लोगों की भारी भीड़ के बीच युवती का यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है.

ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida News
social share
google news

सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में वह सड़क के बीचोंबीच लेटी हुई नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पास शराब की एक बोतल रखी हुई है और वह सिगरेट पीती रही है. वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब उसे इस हालत में देखा तो वह हैरान रह गए. लोगों ने लड़की को बीच सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और काफी समय तक वहीं जमी रही. बताया जा रहा है कि यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक इलाके की है