लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में किसानों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Mathura Farmers Protest: मथुरा में किसानों का सब्र जवाब देने लगा है. खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज की समस्याएं, बिजली और सिंचाई संकट समेत कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर एक सप्ताह बाद बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

मथुरा में किसानों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
मथुरा में किसानों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
social share
google news

Mathura Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले जिले के किसानों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की.