लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में पैसे के विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, क्षेत्र में सनसनी

Raebareli Murder Case: रायबरेली के टिकरान गांव में पैसों के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया. नशे के आदी बेटे ने गुस्से में अपने ही पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में पैसे के विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, क्षेत्र में सनसनी
रायबरेली में पैसे के विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, क्षेत्र में सनसनी
social share
google news

Raebareli Murder Case: कोतवाली लालगंज क्षेत्र के टिकरान गांव में सोमवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नशे के आदी एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है.