लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में तीन माह से बंद पानी की टंकियां, हर घर जल योजना फेल, अधूरी योजनाओं से ग्रामीणों में बढ़ा पेयजल संकट

Barabanki Water Crisis: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में हर घर जल योजना जमीनी हकीकत से दूर नजर आ रही है. कहीं महीनों से पानी की टंकियां बंद हैं तो कहीं करोड़ों की परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं. पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण अब प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में तीन माह से बंद पानी की टंकियां, हर घर जल योजना फेल, अधूरी योजनाओं से ग्रामीणों में बढ़ा पेयजल संकट
बाराबंकी में तीन माह से बंद पानी की टंकियां, हर घर जल योजना फेल, अधूरी योजनाओं से ग्रामीणों में बढ़ा पेयजल संकट
social share
google news

Barabanki Water Crisis: तहसील रामनगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कहीं बनी हुई पानी की टंकियां महीनों से बंद पड़ी हैं तो कहीं करोड़ों रुपये की लागत से शुरू की गई योजनाएं अधूरी छोड़ दी गई हैं. इससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.