Ballia News: निर्भया के नाम बना अस्पताल, खुद मरीज बना लाचार, सड़क के लिए 5 साल से संघर्ष कर रही छात्राएं, आप के सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Ballia Sanjay Singh AAP News: निर्भया के नाम पर बना दामिनी अस्पताल आज खुद बदहाली का प्रतीक बन गया है. सड़क, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गांव के लोग परेशान हैं. पांच साल से संघर्ष कर रही छात्राओं की आवाज अब सियासी मुद्दा बन चुकी है, लेकिन विकास का इंतजार अभी भी जारी है.
ADVERTISEMENT

निर्भया के नाम बना अस्पताल, खुद मरीज बना लाचार, सड़क के लिए 5 साल से संघर्ष कर रही छात्राएं, आप के सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Ballia Sanjay Singh AAP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती लेकिन बलिया का एक गांव आज भी विकास के नाम पर अंधकार में है. यह कोई साधारण गांव नही, बल्कि उसी निर्भया का गांव है जिसके नाम पर पूरे देश मे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के कानून बने. लेकिन विडंबना देखिए, निर्भया के गांव मेड़वरा कलां में बना दामनी अस्पताल आज खुद बदहाल है और वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नही है.