Chandauli News: मुगलसराय ई-स्टाम्प और ऑनलाइन बैनामा व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Chandauli e-stamp protest: मुगलसराय तहसील में ई-स्टाम्प और ऑनलाइन बैनामा व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है. वकीलों का कहना है कि नई प्रणाली उनके पेशे और आम जनता के हितों के खिलाफ है. प्रशासन समाधान के लिए वार्ता कर रहा है, लेकिन अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

मुगलसराय ई-स्टाम्प और ऑनलाइन बैनामा व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Chandauli e-stamp protest: मुगलसराय तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा लागू की गई ई-स्टाम्प एवं ऑनलाइन बैनामा व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. अधिवक्ताओं ने नई व्यवस्था को वकीलों एवं आम जनता के हितों के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की.