Ballia News: बलिया में जमीन हड़पने के लिए रची थी जालसाजी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा
Ballia Land Fraud Case: या में जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले जालसाज पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए मालिकाना हक बदलने की कोशिश का खुलासा जांच में हुआ. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

बलिया में जमीन हड़पने के लिए रची थी जालसाजी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा
Ballia Land Fraud Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में बांसडीह थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का मालिकाना हक बदलने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कूटरचना कर संपत्ति हड़पने की साजिश रची थी ल, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका.