लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: यूपी में इस तारीख को हो सकती है मॉनसून की एंट्री... मौसम विभाग ने दी बड़ी गुड न्यूज

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर (महाराजगंज) पर पिछले एक हफ्ते से अटका दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जून से मॉनसून यूपी में प्रवेश कर सकता है और 25 जून तक प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में इसका विस्तार होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने आखिरकार राहत की एक बड़ी और बेहद अहम खबर दी है. पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर, विशेष रूप से महाराजगंज और उसके आस-पास के इलाकों में अटका हुआ दक्षिण-पश्चिम मॉनसूनअब आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वातावरण में परिस्थितियां अब मॉनसून के अनुकूल हो रही हैं, जिससे सूबे में मॉनसून की रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है.