लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद, महिलाओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, आयुक्त ने एक सप्ताह में समाधान के दिए निर्देश

CM Bal Seva Yojana Gonda: गोंडा में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिलाओं के लिए राहत और न्याय का प्रभावी मंच बन रहा है. मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने 30 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने को कहा. कई महिलाओं को राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला.

ADVERTISEMENT

मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद; महिलाओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, आयुक्त ने एक सप्ताह में समाधान के दिए निर्देश
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद; महिलाओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, आयुक्त ने एक सप्ताह में समाधान के दिए निर्देश
social share
google news

CM Bal Seva Yojana Gonda: गोंडा जिले के मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है. सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास, वृद्धा पेंशन, पुलिस एवं पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याएं रखीं.