लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: एम्स में शुरू हुई दर्द की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, पुराने दर्द से मरीजों को मिलेगी राहत

AIIMS Raebareli News: एम्स रायबरेली में दर्द की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने से लंबे समय से पुराने दर्द से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है. अब कमर, गर्दन, नसों और कैंसर जनित दर्द का आधुनिक इलाज जिले में ही उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

ADVERTISEMENT

एम्स में शुरू हुई दर्द की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, पुराने दर्द से मरीजों को मिलेगी राहत
एम्स में शुरू हुई दर्द की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, पुराने दर्द से मरीजों को मिलेगी राहत
social share
google news

AIIMS Raebareli News: जिले और आसपास के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है, एम्स में अब लंबे समय से दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा. संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से सोमवार को समर्पित दर्द चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ किया गया. यह ओपीडी तीव्र और दीर्घकालिक दर्द से पीड़ित मरीजों को आधुनिक और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराएगी.