लेटेस्ट न्यूज़

14 डेड बॉडी मैंने अपनी आंखों से देखीं... लखनऊ में जहां लगी भीषण आग वहां पहुंचे ब्रजेश पाठक, इमोशनल होते हुए कही ये बात

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक आग एक इमारत में चल रहे एनिमेशन सेंटर तक फैल गई, जहां धुएं में फंसने से कई छात्र बाहर नहीं निकल सके.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

राजधानी लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया. इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है. हालांकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बताया कि बच्चों की उम्र 16-17 है.