Bareilly News: मीरगंज अंडरपास पर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Bareilly Police News: मीरगंज अंडरपास पर नई पुलिस चौकी के उद्घाटन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है. एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा. स्थानीय लोगों ने इसे जनहित में बड़ा कदम बताया.
ADVERTISEMENT

मीरगंज अंडरपास पर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Bareilly Police News: बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. मीरगंज अंडरपास पर नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी पंकज कुमार सहित थाना पुलिस बल मौजूद रहा.