लखनऊ अग्निकांड की खबर सुन अलीगढ़ दौरा रद्द कर तुरंत लौट रहे सीएम योगी, दोषियों को सजा देने की कही बात
Cm Yogi on Lucknow Fire Incident: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 10 से ज्यादा युवाओं की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया है. सीएम ने डीजीपी और एसीएस होम को जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि वे स्वयं मौके पर जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Cm Yogi on Lucknow Fire Incident
Cm Yogi on Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई. इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ का दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है. वे तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं. अलीगढ़ में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया.