Gonda News:ऑपरेशन कन्विक्शन को लेकर एएसपी पश्चिमी की गोष्ठी, कठोर दण्ड दिलाना अभियान का मुख्य उद्देश्य- एएसपी पश्चिमी
Gonda Operation Conviction: गोण्डा पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को शीघ्र और कठोर सजा दिलाने की रणनीति तेज कर दी है. एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने कोर्ट मुहर्रिरों और पैरोकारों को मजबूत साक्ष्य, गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति तथा अभियोजन समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT

ऑपरेशन कन्विक्शन को लेकर एएसपी पश्चिमी की गोष्ठी, कठोर दण्ड दिलाना अभियान का मुख्य उद्देश्य- एएसपी पश्चिमी
Gonda Operation Conviction: जनपद में अपराधियों को न्यायालय से अधिकतम दण्ड दिलाने और दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सभागार में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गोष्ठी आयोजित की गई. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने की.