Fatehpur News: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैनाल रोड नहर पुलिया के पास से खागा पुलिस ने दबोचा
Fatehpur Crime News: फतेहपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी दिव्य मिश्रा को खागा क्षेत्र से गिरफ्तार किया. दुकान पर परिचय से शुरू हुई जान-पहचान कथित रूप से रिश्ते में बदलने का दावा जांच में सामने आया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया.
ADVERTISEMENT

नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैनाल रोड नहर पुलिया के पास से खागा पुलिस ने दबोचा
Fatehpur Crime News: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.