लेटेस्ट न्यूज़

NOIDA के बाद बुंदेलखंड को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक शहर, 5.6 लाख लोगों को मिलेगा बंपर रोजगार!

Bundelkhand Development: नोएडा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यूपी को अपना दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक शहर मिलने वाला है. बुंदेलखंड में लगभग 253 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्रफल में 'बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण' यानी बीडा (BIDA) विकसित किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bundelkhand Development: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में साल 2026 विकास का एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. नोएडा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यूपी को अपना दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक शहर मिलने वाला है. बुंदेलखंड में लगभग 253 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्रफल में 'बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण' यानी बीडा (BIDA) विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में निवेश, रोजगार और आधुनिक शहरी विकास का एक नया केंद्र बनेगा.