लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में कल इन जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन 30+ जिलों में बरसेंगे मेघ

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 23 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. खबर में आगे देखिए नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी समेत किन-किन जिलों में प्री-मानसून की बौछारें पड़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस से राहत देने के लिए मौसम विभाग ने एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली अपडेट जारी की है. पिछले कई दिनों से लू की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में आखिरकार मौसम का मिजाज पलटने जा रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.