लखनऊ अग्निकांड: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेंगे इतने रुपये
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. केजीएमसी ने सभी मौतों की पुष्टि की है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. केजीएमसी के डॉक्टर डॉ प्रेम राज सिंह ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में 12 पुरुष 3 महिलाएं शामिल हैं. इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.