Lucknow Fire: 5 घायल, 2 बच्चे कूदे थे, 15 की पहुंची डेड बॉडी... डॉक्टर ने बताया अस्पताल पहुंचते ही क्या हुआ!
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई है. केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में पांच घायल बच्चों का इलाज चल रहा है, जिनमें दो बच्चे आग से बचने के लिए ऊंचाई से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सामने आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. हादसे में 15 लोगों को मृत अवस्था में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जबकि पांच घायल बच्चों का इलाज चल रहा है. इनमें दो बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने आग से बचने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी थी और उनकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं.