लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी की बड़ी घोषणा, जानिए मृतकों के परिजन और घायलों को मिलेगी कितनी मदद?

लखनऊ के अलीगंज पुरनिया में गेमिंग जोन और एनिमेशन सेंटर में लगी आग में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और सीएम योगी ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Aliganj fire incident
Lucknow Aliganj fire incident
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में एक बेहद दुखद अपडेट सामने आया है. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 15 हो गई है. केजीएमसी (KGMC) के डॉक्टर डॉ. प्रेम राज सिंह ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है. इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की घोषणा की है.