लेटेस्ट न्यूज़

'भैया हम फंस गए हैं...' आखिरी कॉल के बाद अस्पताल से भागा भाई... लखनऊ गेमिंग जोन में आग से कई लोगों की मौत

ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक इमारत में भीषण आग लगने से कई परिवारों में मातम फैल गया है. जानकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें गेमिंग जोन था, हादसे के दौरान वहां कई बच्चे मौजूद थे. जिसके चलते 14 से अधिक बच्चों की आग की जद में आकर मौत हो गई है.

social share
google news

Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक इमारत में भीषण आग लगने से कई परिवारों में मातम फैल गया है. जानकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें गेमिंग जोन था, हादसे के दौरान वहां कई बच्चे मौजूद थे. जिसके चलते 14 से अधिक बच्चों की आग की जद में आकर मौत हो गई है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. घटनास्थल पर अपनों की तलाश में बदहवास दौड़ते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसी बीच एक बेबस भाई की कहानी सामने आई, जो अपने छोटे भाई की एक कॉल आते ही अस्पताल के बेड से अपना इलाज छोड़कर सीधे आग की लपटों के बीच पहुंच गया.