लेटेस्ट न्यूज़

मुझे बाथरूम जाना है... पेशी पर लाए गए कैदी ने बनाया बहाना और हो गया फरार, जब पकड़ा गया तो सुनाने लगा ये कहानी

ADVERTISEMENT

Banda News: बांदा के एक जेल कैदी ने अदालत में पेशी के दौरान बाथरूम का बहाना बनाकर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने उसे जंगल से पकड़ लिया. नशे की लत इसकी मुख्य वजह थी. घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

social share
google news

बांदा जेल से एक कैदी ने अदालत में पेशी के दौरान बाथरूम जाने का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की. यह घटना अतला कोतवाली क्षेत्र की है जहां चुन्नू नामक आरोपी चोरी के मामले में मंडल कारागार से पेशी पर लाया गया था. पेशी के बाद पुलिस उसे वापस ले जा रही थी, तभी उसने बाथरूम जाने को कहा और मौका पाकर दीवार फांदकर फरार हो गया.