लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिम बंगाल के इस्माइल ने दी रालोद चीफ जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी! अब ये मांग हुई तेज

UP News: द्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच छिड़ी जातीय जंग. जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग. क्या केसी त्यागी थामेंगे रालोद का हाथ?

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary
Jayant Chaudhary
social share
google news

यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की सियासत और सामाजिक हलचलों का सटीक दर्पण है, जिसमें हम उत्तर प्रदेश की तीन सबसे बड़ी खबरों का गहराई से विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में हम सबसे पहले बात करेंगे बाराबंकी में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के पूर्व नेता अभिनव सिंह के बीच उपजे उस जातीय विवाद की, जिसने तीखे बयानों की नई जंग छेड़ दी है. इसके साथ ही, केंद्र सरकार में मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी और उनकी सुरक्षा को लेकर उठते सवालों पर चर्चा होगी. अंत में, हम विश्लेषण करेंगे बिहार की राजनीति के दिग्गज केसी त्यागी के अगले सियासी ठिकाने का, जिनके रालोद में शामिल होने की अटकलें तेज हैं.