लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी यूपी कॉलेज मर्डर: इकलौते बेटे की हत्या पर रो पड़े पिता, बोले- जिसने मारा उसका एनकाउंटर हो

Varanasi UP College Murder News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप की बेरहमी से हत्या. इकलौते बेटे को खोने वाले पिता ने मांगी इंसाफ की गुहार. देखिए कैंपस में छात्रों का गुस्सा और पुलिस की अब तक की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के यूपी कॉलेज (UP College) कैंपस में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया. इस घटना ने न केवल छात्रों को बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे कॉलेज कैंपस के अंदर मंजीत चौहान नाम के छात्र ने बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर गोलियां बरसा दीं. हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मंजीत, सूर्य प्रताप को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है.