सऊदी के रियाद में मिसाइल हमले में सीतापुर के रवि गोपाल की मौत, साथ काम करने वाले लड़कों ने क्या बताया?
Ravi Gopal Sitapur Death Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट की जंग में उजड़ा सीतापुर का एक परिवार! सऊदी अरब के रियाद में मिसाइल हमले की चपेट में आए रवि गोपाल. परिवार ने भारत सरकार से शव वापस लाने की लगाई गुहार. देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष की आग अब उत्तर प्रदेश के एक घर तक पहुंच गई है. सऊदी अरब के रियाद में हुए एक मिसाइल हमले में सीतापुर के रवि गोपाल की मौत हो गई है, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि 18 मार्च 2026 की शाम को सऊदी अरब के रियाद शहर में एक मिसाइल हमला हुआ. मिसाइल उस प्लास्टिक फैक्ट्री (रीमा प्लास्टिक फैक्ट्री) के परिसर में गिरी जहां रवि गोपाल काम करते थे.