लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी यूपी कॉलेज मर्डर का वीडियो, देखिए मंजीत चौहान ने कैसे मारी सूर्य प्रताप को गोलियां

Varanasi UP College Murder Video: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र की हत्या का लाइव वीडियो! देखिए कैसे मंजीत चौहान ने सरेआम गोलियां बरसाईं. छात्रों ने लगाया प्रिंसिपल पर साजिश का आरोप. जानिए पुलिस की अब तक की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के यूपी कॉलेज (UP College) में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को बेखौफ अंदाज में गोलियां बरसाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज की गैलरी में सूर्य प्रताप सिंह निढाल होकर गिर पड़े हैं.