UPTak Baithak Logo

18 मार्च की वो काली शाम जब सऊदी में मिसाइल ने ली रवि गोपाल की जान, सीतापुर में परिवार लगा रहा ये गुहार

सीतापुर के रवि गोपाल की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत. ईरान-इजराइल युद्ध की चपेट में आई रियाद की प्लास्टिक फैक्ट्री. शव वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव और मिसाइलों की गूंज ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक घर को तबाह कर दिया है. जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव का रहने वाले रवि गोपाल करीब ढाई साल पहले सऊदी अरब गए थे. रवि अब वहां जारी युद्ध का शिकार हो गए हैं. 18 मार्च 2026 की शाम आई एक मिसाइल रवि की जिंदगी पर भारी पड़ गई. रवि की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.