Saharanpur ISIS Case: सहारनपुर का ‘शांत’ छात्र निकला ISIS नेटवर्क का मास्टरमाइंड, ATS ने 60+ युवाओं से कनेक्शन खोला
BDS student arrest Saharanpur: सहारनपुर में BDS छात्र हारिस अली की गिरफ्तारी के बाद ATS जांच में ISIS से जुड़े ऑनलाइन मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. आरोपी के संपर्क में पश्चिमी यूपी के 60 से अधिक युवाओं के होने की बात सामने आई है, मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिस अली की गिरफ्तारी के बाद एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हारिस का संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा पाया गया है और वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।